स्थापित करें कानून का राज : सीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 8:01 PM

विज्ञापन

स्थापित करें कानून का राज : सीएम महिलाओं पर अत्याचार रोकने को सख्त निर्देश फोटो संख्या- 09परिचय- वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद आयुक्त आरके खंडेलवाल, आइजी अमित कुमार जैन, डीआइजी उमाशंकर सुधांशु, डीएम कुमार रवि, एसएसपी एके सत्यार्थी व अन्य. दरभंगा. काम-काज संभालने के बाद पहली वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट […]

विज्ञापन

स्थापित करें कानून का राज : सीएम महिलाओं पर अत्याचार रोकने को सख्त निर्देश फोटो संख्या- 09परिचय- वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद आयुक्त आरके खंडेलवाल, आइजी अमित कुमार जैन, डीआइजी उमाशंकर सुधांशु, डीएम कुमार रवि, एसएसपी एके सत्यार्थी व अन्य. दरभंगा. काम-काज संभालने के बाद पहली वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया और कहा हमें कानून का राज चाहिए. विधि-व्यवस्था में कोताही कतई बरदाश्त नहीं होगी. महिलाओं पर अत्याचार रोकने के कारगर उपाय करें. मुझे परिणाम चाहिए चाहे आप कोई भी उपाय करें. यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला स्तर के पदाधिकारी समेत प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल से कही. समाहरणालय स्थित एनआइसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा स्पष्ट हैं. उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था में कोई कोताही बरदाश्त नहीं करनी है. सर्वोच्च प्राथमिकता में कानून का राज स्थापित करना है. उन्होंने भूमि विवाद में होने वाले हिंसा को रोकने के लिए सीओ और थाना स्तर पर प्रभावी पहल करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश मामलों को हम आपसी सहमति से निबटा सकते हैं लेकिन हमें प्रयास करने होंगे. इस दौरान मुख्य सचिव ने असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की जरूरत बताते हुए उनपर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये. गृह सचिव ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर बल दिया. साथ ही निर्देश दिया कि जो उपलब्ध संसाधन हैं, उससे भी हम हालात पर काबू पा सकते हैं. सूबे के डीजीपी ने सूचनाओं को अधिकारियों से बांटने की जरूरत बताते हुए इसे प्रभावी बनाने की बात कही. वीडियो कांफ्रेंसिंग केे दौरान राज्य के अधिकारियों ने दशहरा, मुहर्रम एवं अन्य पर्वों के शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर सारे पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सजगता और सतर्कता को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन