जाले विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 7:46 PM
जाले विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन जाले. विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 39 पंचायतों में भाजपा का स्थायी एजेंडा सबका साथ सबका विकास शत प्रतिशत लागू होगा़ बिना किसी भेदभाव के इस क्षेत्र का विकास करने का प्रयास करेंगे. जल्द ही इस विधानसभा क्षेत्र के मध्य भाग में विधायक का कार्यालय खुलेगा, जिसमें […]
जाले विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन जाले. विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 39 पंचायतों में भाजपा का स्थायी एजेंडा सबका साथ सबका विकास शत प्रतिशत लागू होगा़ बिना किसी भेदभाव के इस क्षेत्र का विकास करने का प्रयास करेंगे. जल्द ही इस विधानसभा क्षेत्र के मध्य भाग में विधायक का कार्यालय खुलेगा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के लोगों के मामलों और शिकायतों को दर्ज करवायेंगें. वहीं से उनकी मदद भी की जाएगी़ यह बातें शनिवार को जाले के कछुआ पंचायत के ग्रामीणों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक जीवेश कुमार ने कही. उन्होंने आगे कहा कि पटना में मिलने वाला विधायक आवास यहां की जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा़ वहां गरीब लोग हमेशा आयेंगे और अपना-अपना काम करेंगें. वहां भी उनकी मदद की जाएगी़ पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सहनी की अध्यक्षता में हुए इस समारोह को पूर्व मुखिया सुनील कुमार मिश्र, नरेश मिश्रा, मुनीन्द्र मिश्र, उदय मिश्र, अंजनी कुमार सिंह, बृजेन्द्र मिश्र, राघवेन्द्र मिश्र, विनय कुमार झा, दिनेश ठाकुर, अजयचन्द्र राय उर्फ अज्जू आदि लोगों ने संबोधित किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










