दरभंगा मंडलकारा के सहायक जेल अधीक्षक निलंबित

दरभंगा : कदाचार के आरोप में दरभंगा मंडलकारा के सहायक जेल अधीक्षक निर्मल कुमार प्रभात को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई उन पर कैदियों से सांठ-गांठ कर उन्हें प्रशासन के विरुद्ध भड़काने, वरीय अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार आदि को लेकर की गई है. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने की है. जेल […]
दरभंगा : कदाचार के आरोप में दरभंगा मंडलकारा के सहायक जेल अधीक्षक निर्मल कुमार प्रभात को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई उन पर कैदियों से सांठ-गांठ कर उन्हें प्रशासन के विरुद्ध भड़काने, वरीय अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार आदि को लेकर की गई है. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने की है. जेल अधीक्षक ने बताया कि निर्मल कुमार अपने दायित्व का निवर्हन जिम्मेवारी के साथ नहीं कर रहे थे. काम में लापरवाही बरत रहे थे.
सांठ-गांठ कर कैदियों को प्रशासन के विरुद्ध भड़का रहे थे. साथ ही अपने वरीय अधिकारी को धमका रहे थे. काम में कोताही बरतने को लेकर कई बार निर्मल कुमार से स्पष्टीकरण पूछते हुए चेतावनी दी गई. बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हो रही थी. सुधार नहीं होता देख उन्हें निलंबित कर दिया गया. जेल अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले भी निर्मल कुमार मुंगेर व बिक्रमगंज जिला में पदस्थापना के दौरान निलंबित हो चुके हैं. इधर, सहायक जेल अधीक्षक श्री प्रभात का कहना है कि वे जेल अधीक्षक के व्यवहार से व्यथित थे. जेल अधीक्षक उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते थे. इस वजह से 29 अगस्त को ही पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




