अफगानिस्तान के खिलाफ चमके वैभव सूर्यवंशी, महज इतने गेंदों में ठोक दिए 44 रन

वैभव सूर्यवंशी
IND A vs AFG A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें आमने-सामने हैं. रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान-ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IND A vs AFG A: मैदान बदल गया, विरोधी बदल गए, लेकिन नहीं बदला तो वैभव सूर्यवंशी का वो चिर-परिचित अंदाज़ जिसके लिए दुनिया उनकी दीवानी है. अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत शतर्क होकर नहीं, बल्कि एक शानदार बाउंड्री के साथ की. वहीं, अभी इंडिया-ए ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर 152 रन बना लिए हैं.
पहले ही ओवर से वैभव की ताबड़तोड़ शुरुआत
मैच के पहले ही ओवर में भारतीय ओपनर्स ने अफगानिस्तान-ए के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. मोहम्मद इब्राहिम के इस ओवर की पहली गेंद पर प्रभसिमरन ने सिंगल लिया, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके बरसाए. इस दमदार शुरुआत के बाद वैभव ने रुकने का नाम नहीं लिया और लगातार बाउंड्री लगाते रहे. दोनों बल्लेबाजों की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया-ए ने बेहद कम समय में बोर्ड पर 50 से अधिक रन टांग दिए.
अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
वनडे ट्राई-सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की. वैभव ने मात्र 22 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों की मदद से 44 रन बनाए. 200 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव के रूप में इंडिया ए को पहला झटका लगा, जिससे वह अपने अर्धशतक से चूक गए. हालांकि, आउट होने से पहले वह टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिला चुके थे.
पहले मैच में खामोश रहा वैभव का बल्ला
भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अपने पहले मैच में 8 रन से शानदार जीत दर्ज की. हालांकि, इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शांत रहा. वह केवल 14 रन ही बना सके, जिसमें उन्होंने 3 चौके लगाए और पवेलियन लौट गए.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच गया है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टीम में हो गया है, जिसके साथ ही वह टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने इस मामले में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहाँ महान सचिन तेंदुलकर 16 साल और 194 दिन की उम्र में पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने थे. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 71 दिन की उम्र में यह जादुई उपलब्धि हासिल कर ली है.
इसे भी पढ़े- इतिहास रचने से सिर्फ 1 रन दूर हरमनप्रीत कौर, पाक के खिलाफ मैच में बनेगा महारिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










