पूर्व PM चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर बक्सर में होगा भव्य समारोह, आयोजन समिति ने शुरू की तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News: बक्सर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर बैठक आयोजित हुई. 12 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया. साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

विज्ञापन

Buxar News: (मृत्युंजय सिंह) बक्सर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन को लेकर शहर के रानी कोठी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कुंवर कमलेश सिंह ने की, जिसमें समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले चंद्रशेखर जन्म शताब्दी वर्ष समारोह की रूपरेखा तय की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं.

विज्ञापन

चंद्रशेखर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए कुंवर कमलेश सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के ऐसे जननेता थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों, संघर्ष और जनसेवा के बल पर देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित समारोह के माध्यम से उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

सर्वसम्मति से बनी आयोजन समिति

इस अवसर पर सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया. समिति में बबन सिंह, सिद्धेश्वर बक्सरिया एवं सत्येन्द्र नारायण सिंह को संरक्षक बनाया गया. वहीं डॉ. ए.के. सिंह, रवि राज तथा डॉ. सुधीर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. मंत्री पद के लिए अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह एवं संजय सिंह को मनोनीत किया गया.

संयोजकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आजाद सिंह राठौड़, अभय सिंह, प्रकाश कुमार सिंह एवं विक्रांत सिंह को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया.सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई.

जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

सफल आयोजन का लिया गया संकल्प

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं चंद्रशेखर के समर्थक मौजूद रहे.

Also Read: कैमूर में 16 जून को CM सम्राट चौधरी का दौरा, मुंडेश्वरी धाम में पूजा के बाद सभा को करेंगे संबोधित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन