बक्सर: गंगा का जलस्तर घटा, सिमरी-चक्की के दियारा इलाकों में जलजमाव बरकरार
गंगा का जलस्तर | Prabhat Khabar Network
बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। नदी अब खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे बह रही है, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों को राहत मिली है।
Floods in Buxar : बक्सर जिले में पिछले दो दिनों से स्थिर गंगा नदी के जलस्तर में शनिवार को बदलाव देखने को मिला. नदी के जलस्तर में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. हालांकि, गंगा का जलस्तर अब भी 59.32 मीटर के निर्धारित चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा है.
घंटे-दर-घंटे नीचे आ रहा पानी
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह आठ बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.80 मीटर दर्ज किया गया था. इसके बाद दोपहर 12 बजे जलस्तर घटकर 59.79 मीटर पर पहुंच गया. नदी के घटने का क्रम शाम को भी जारी रहा. शाम चार बजे जलस्तर और नीचे खिसककर 59.77 मीटर रिकॉर्ड किया गया.
खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर नीचे
गंगा का खतरे का स्तर 60.32 मीटर निर्धारित है. इस हिसाब से नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 55 सेंटीमीटर नीचे है. जलस्तर में धीमी कमी के बावजूद सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर के निचले दियारा इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. खेतों में भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है.
तटबंध की निगरानी के निर्देश
जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधिकारियों को बक्सर-कोइलवर तटबंध की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन की ओर से निचले इलाकों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए