गांवों में वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरा प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
बक्सर के ब्रह्मपुर और डुमरांव में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली 2026 को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
Buxar News : बक्सर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के प्रावधानों की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित कचरा प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से ब्रह्मपुर और डुमरांव प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, विकास मित्र, मुखिया समेत संबंधित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने भाग लिया.
कचरा प्रबंधन के नियमों की दी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गयी. स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण, नियमित उठाव, परिवहन, प्रसंस्करण और सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया समझायी गयी.
पंचायतों की जिम्मेदारियों पर चर्चा
प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारियों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों की भूमिका पर भी चर्चा की गयी. मुखिया और पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जानकारी दी गयी.
जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर जोर
प्रशिक्षण में समुदाय की सहभागिता और जन-जागरूकता को कचरा प्रबंधन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया गया. विकास मित्र और स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ग्रामीणों के बीच जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन अभियान चलाने की जिम्मेदारी के बारे में बताया गया.
समन्वय और अनुश्रवण की जिम्मेदारी
प्रखंड समन्वयकों को विभिन्न गतिविधियों के समन्वय और अनुश्रवण की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया. प्रतिभागियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने और परिवारों को कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया. साथ ही स्वच्छता संबंधी व्यवहार में स्थायी बदलाव लाने पर जोर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए