गणिनाथ बाबा की पूजा में उमड़े श्रद्धालु, घोड़े-रथ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

गणिनाथ पूजा पर जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावानगर में मधेशिया समाज द्वारा संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की पूजा धूमधाम से की गई। भव्य जुलूस, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Ganinath Baba : नावानगर स्थानीय गांव में मधेशिया समाज की ओर से संत शिरोमणि गणिनाथ बाबा की पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा समिति के अध्यक्ष अनंत साह की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने गणिनाथ बाबा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर समिति की ओर से भंडारा, राधा-कृष्ण की झांकी सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन

घोड़े-रथ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

महोत्सव से पूर्व मधेशिया समाज के लोगों की ओर से घोड़े, रथ और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा नावानगर हाईस्कूल मैदान से शुरू होकर डुमरांव-बिक्रमगंज पथ होते हुए नावानगर बाजार और गांव का भ्रमण करते हुए पुनः हाईस्कूल मैदान पहुंची.

जय गणिनाथ और हर-हर महादेव के लगे जयकारे

शोभायात्रा में शामिल मधेशिया समाज के लोगों के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने जय गणिनाथ और हर-हर महादेव के जयकारे लगाये. शोभायात्रा के दौरान बनारस से आये कलाकारों ने गणेश वंदना, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.

दो दिनों तक चलेगा महोत्सव

समिति के सदस्यों ने बताया कि गणिनाथ बाबा का महोत्सव दो दिनों तक चलेगा. शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और राधा-कृष्ण की झांकी का आयोजन किया गया. वहीं रविवार, 13 सितंबर को शिवचर्चा के साथ शाम में भोजपुरी बिरहा गायन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति के सदस्य

कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रसाद और अजय गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अंबुज गुप्ता, धनंजय गुप्ता, सचिव मोनू गुप्ता, प्रिंस गुप्ता समेत कई लोगों की भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन