Drishyam 3 Collection: 21वें दिन क्या हाल है ‘दृश्यम 3’ की कमाई का? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jun 2026 11:16 AM

विज्ञापन

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Box Office Collection Day 21: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ जॉर्जकुट्टी की नई चुनौती की कहानी दिखाती है. 21वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 21: मोहनलाल स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. हालांकि 21वें दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली. 21वें दिन की कमाई कितनी हुई, यहां आपको बताते हैं.

21वें दिन कितनी रही कमाई?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 21वें दिन भारत में 37 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया. एक दिन पहले यानी 20वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये नेट कमाए थे. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 107.70 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 124.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत करते हुए 81.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और 20.68 करोड़ रुपये की कमाई की.

विदेशों में भी छाया ‘दृश्यम 3’ का जादू

21वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 5 लाख रुपये ग्रॉस कमाए. इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 111.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 236.59 करोड़ रुपये हो चुका है.

मोहनलाल समेत इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका

‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के दमदार किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी और आशा शरथ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘दृश्यम 3’ की कहानी एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस बार अपने जीवन की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करता है. अतीत से जुड़ा एक नया खतरा उसके सामने खड़ा हो जाता है, जिससे बचने के लिए उसे पहले से ज्यादा समझदारी और साहस दिखाना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज से पहले छाई, इम्तियाज अली फिर लाए दिल छू लेने वाली कहानी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola