Darbhanga: दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की बढ़ी रफ्तार, एक ही दिन में 2900 से अधिक लोगों ने किया सफर

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 7:06 PM

विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की बढ़ी रफ्तार,

Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में शानदार इजाफा हुआ है. बुधवार को पांच महानगरों के लिए संचालित 18 उड़ानों से रिकॉर्ड 2906 यात्रियों ने सफर किया. समय पर विमानों के परिचालन से यात्री संतुष्ट दिखे.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 2900 से अधिक यात्रियों ने सफर किया. करीब एक पखवारा बाद यात्रियों की संख्या फिर तीन हजार के आंकड़े के करीब पहुंचने से एयरपोर्ट परिसर में सुबह से ही भारी चहल-पहल बनी रही.

पांच प्रमुख महानगरों के लिए चली सीधी उड़ानें

बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे देश के पांच प्रमुख महानगरों के लिए सीधी विमान सेवा का संचालन किया गया. इस दौरान विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों के कुल 18 विमानों का परिचालन हुआ, जिसके जरिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी. यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण सुरक्षा जांच काउंटर, टिकट जांच और प्रतीक्षालय में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं.

पिछले माह की 27 तारीख के बाद बना यह रिकॉर्ड

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुल 2,906 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया है. इससे पहले पिछले महीने की 27 तारीख को 18 विमानों के जरिए 2,915 यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट से सफर किया था. उस रिकॉर्ड के बाद यह पहली बार है जब यात्रियों का आंकड़ा फिर से इस स्तर तक पहुंचा है. आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि खासकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली उड़ानों में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही.

समय पर परिचालन से यात्रियों को मिली राहत: सबसे राहत की बात यह रही कि बुधवार को अधिकांश विमानों का परिचालन अपने निर्धारित समय के अनुसार हुआ. हाल के दिनों में फ्लाइटों की लेट-लतीफी और अचानक रद्द होने की समस्या से परेशान यात्रियों को इससे काफी राहत मिली. समय पर विमानों के आने और रवाना होने से यात्रियों के बीच संतोष देखा गया.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन