घर बैठे ऐसे निकालें अपना PF, जानिए ऑनलाइन क्लेम के 8 आसान स्टेप्स

नौकरी करने वाले करोड़ों EPFO सदस्यों के लिए PF निकालना अब पहले से आसान हो गया है. अगर आपका UAN एक्टिव है और आधार, पैन और बैंक KYC पूरी है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन PF क्लेम कर सकते हैं.
ज्यादातर मामलों में अब नियोक्ता(Employer) की मंजूरी की भी जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, 29 जून 2026 से लागू EPF Scheme 2026 के बाद PF निकासी की प्रक्रिया को और आसान बनाने की कोशिश की गई है.
ऑनलाइन PF निकालने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
ऑनलाइन क्लेम करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें.
- UAN एक्टिव होना चाहिए.
- Aadhaar, PAN और बैंक अकाउंट KYC पूरा होना चाहिए.
- बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए.
- नौकरी छोड़ चुके हैं तो Date of Exit अपडेट होनी चाहिए.
- रिटायरमेंट, बेरोजगारी या आंशिक निकासी की तय शर्तें पूरी होनी चाहिए.
सिर्फ 8 स्टेप में घर बैठे करें PF Withdrawal
EPFO Member Portal पर जाकर इन स्टेप्स को फॉलो करें.
- UAN और पासवर्ड से Member Portal में लॉगिन करें.
- Manage > KYC में जाकर Aadhaar और बैंक डिटेल चेक कर लें.
- Online Services में जाकर Claim (Form-31, 19, 10C & 10D) चुनें.
- अपना बैंक अकाउंट वेरिफाई करें.
- Undertaking पर Yes क्लिक करें.
- Proceed for Online Claim पर जाएं.
- जरूरत के हिसाब से फॉर्म चुनें.
- Aadhaar से जुड़े मोबाइल पर आए OTP से क्लेम सबमिट कर दें.
क्लेम सबमिट होने के बाद उसका स्टेटस भी ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है.
UMANG App से भी निकाल सकते हैं अपना PF
अगर वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो UMANG ऐप के जरिए भी PF क्लेम किया जा सकता है. ऐप में EPFO सर्विस चुनकर UAN और OTP से लॉगिन करें, क्लेम का प्रकार चुनें, बैंक डिटेल वेरिफाई करें और आवेदन सबमिट कर दें.
क्लेम रिजेक्ट होने से कैसे बचें?
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नाम, बैंक अकाउंट, IFSC, KYC और Date of Exit जरूर जांच लें. गलत जानकारी, गलत फॉर्म या बैंक डिटेल में गड़बड़ी होने पर क्लेम रिजेक्ट हो सकता है. सही जानकारी भरने पर PF निकासी की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Annapurna Yojana: हर महीने मिलेंगे ₹3000, जानिए कौन उठा सकता है फायदा और कैसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौम्या शाहदेव
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










