विद्यालय में जलनिकासी को लेकर किया निरीक्षण

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :07 May 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में जलनिकासी को लेकर किया निरीक्षण

जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत अंबारी पंचायत के सादिकपुर गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लंबे समय से व्याप्त जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर एसडीओ प्रियंका कुमारी ने विद्यालय परिसर एवं संबंधित क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत अंबारी पंचायत के सादिकपुर गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लंबे समय से व्याप्त जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर एसडीओ प्रियंका कुमारी ने विद्यालय परिसर एवं संबंधित क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय परिसर में पानी जमा हो जाता है. जिससे छात्राओं और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. एसडीओ ने समस्या को लेकर किसानों के साथ वार्ता भी किये और उन्होंने किसानों को जल निकासी के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए प्रेरित किया और समझाया कि छात्राओं के शैक्षणिक वातावरण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है. ग्रामीणों और किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस समस्या का तत्काल और तकनीकी निदान निकालने हेतु प्रतिबद्ध है, ताकि न तो विद्यालय को परेशानी हो और न ही किसानों की खेती पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े. उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और समन्वय बनाए रखने के लिए कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय,बीडीओ, सीओ और शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष भी उपस्थित थे.अधिकारियों की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी बैठक की और उनसे सहयोग की अपील की. ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर पदाधिकारियों ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. एसडीओ ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. कस्तूरबा विद्यालय में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है और स्थानीय लोगों के सहयोग से जल्द ही इसका समाधान करा लिया जाएगा.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन