मुखिया से मांगी रंगदारी, विरोध पर जानलेवा हमला

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :07 May 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया से मांगी रंगदारी, विरोध पर जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अमरौरा पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रमोद कुमार (पिता स्व. महावीर साह) से अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

थरथरी. थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अमरौरा पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रमोद कुमार (पिता स्व. महावीर साह) से अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को शाम करीब 6:30 बजे दो व्यक्ति दिलीप पासवान और मनोज पासवान मुखिया के कार्यालय पहुंचे. दोनों के हाथ में पिस्तौल होने की बात कही जा रही है. आरोप है कि उन्होंने मुखिया से एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. जब मुखिया प्रमोद कुमार ने पैसा देने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान पिस्तौल के बट से प्रहार किया गया, जिससे उनकी दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई. इस घटना में दिलीप पासवान और ज्वाला पासवान पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और जांच जारी है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन