हर छोटी से छोटी बात पर होने लगा है पार्टनर से झगड़ा? बिना देरी किये बदल लें ये आदतें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :07 May 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
how to stop arguments

रिश्ते में होने वाले झगड़ों को कैसे रोकें Ai image

Relationship Tips: रिश्ते में छोटी-छोटी गलतफहमियां अगर समय पर न सुलझें तो ये बड़े तनाव का कारण बन जाती हैं. अक्सर लोग बिना सोचे-समझे रिएक्ट कर देते हैं, जिससे दूरी बढ़ने लगती है. यह आर्टिकल आपको बताएगा कैसे कुछ आसान बदलाव करके आप अपने रिश्ते में फिर से समझदारी और अपनापन ला सकते हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को अगर आप मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि उसमें सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि भरोसा और समझदारी भी उतनी ही हो. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगती है और रिश्तों में दूरियों का आना शुरू हो जाता है. जब प्रॉब्लम्स की शुरुआत होती है तो ये बिलकुल मामूली लगते हैं, लेकिन समय रहते जब इन प्रॉब्लम्स को सुलझाया नहीं जाता है तो यही आगे चलकर स्ट्रेस और रिश्तों में नाराजगी का कारण बन जाते हैं. अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच आये दिन छोटी से छोटी बातों पर भी झगड़ा होता रहता है, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके बदल लेना चाहिए. आपकी छोटी सी समझदारी और पेशेंस आपके रिश्ते को फिर से एक बार नयी जान दे सकता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको बदलना शुरू कर देना चाहिए.

हर बात पर तुरंत रिएक्ट करना छोड़ दें

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे बिना पूरी बात सुने को गुस्सा कर देते हैं या फिर तुरंत ही रिएक्ट कर देते हैं. उनकी यही आदत छोटी से छोटी बात को बड़े झगड़े में बदल देती है. अगर आपका पार्टनर कुछ कह रहा है तो पहले आपको शांत होकर उसकी पूरी बात को ध्यान से सुन लेना चाहिए. अगर आप हर बार अपनी ही बात को सही साबित करने में लगे रहेंगे, तो कुछ ही समय में रिश्ता कमजोर होने लग जाएगा. कई बार आपके लिए चुप रहना और किसी भी बात को सही समय पर कहना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब

पुरानी बातें बार-बार याद न दिलाएं

अक्सर ऐसा होता है कि जब बहस हो रही होती है तो लोग पुरानी बातों और गलतियों को गिनाने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो सामने वाला इंसान और भी ज्यादा दुखी और नाराज हो जाता है. अगर आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले भी बहस हो चुकी है, तो बार-बार उसी बात को रिश्ते के बीच में लाने से कड़वाहट बढ़ने लगती है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप हर प्रॉब्लम का सोल्यूशन उसी समय निकालें और पुरानी बातों को पीछे ही छोड़ दे.

फोन और सोशल मीडिया को कम वैल्यू दें

आज के समय में रिश्तों के टूटने के पीछे एक बड़ी वजह स्मार्टफोन और सोशल मीडिया भी है. अक्सर लोग पार्टनर के साथ समय बिताने की जगह पर अपने पूरा ध्यान अपने फोन या फिर सोशल मीडिया पर टिका कर रखते हैं. जब ऐसा होता है तो पार्टनर को लगता है कि आप उसे नजरअंदाज कर रहे हैं. अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप कुछ समय सिर्फ अपने पार्टनर के लिए निकालें. साथ बैठकर बात करने से भी एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है और अपनापन भी बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola