क्या आईने में हेयरलाइन पहले से पीछे दिख रही है? बालों में दिखने वाले इन बदलावों को न करें नजरअंदाज

Updated:
विज्ञापन

हेयरलाइन पीछे जाने के शुरुआती लक्षण, इग्नोर न करें बालों के ये इशारे AI image

Receding Hairline: क्या आपको भी लगने लगा है कि आपका माथा पहले से ज्यादा बड़ा दिख रहा है या सामने के बाल पहले जैसे घने नहीं रहे? हो सकता है आपकी हेयरलाइन धीरे-धीरे पीछे जा रही हो. जानिए इसके शुरुआती संकेत, आम वजहें और कुछ आसान तरीके, जिनसे समय रहते बालों को बचाने की कोशिश की जा सकती है.

विज्ञापन

Receding Hairline: क्या आपने कभी आइने में देखकर यह फील किया है कि पहले की तुलना में अब आपका माथा ज्यादा बड़ा दिखाई देने लगा है? या फिर अपना फेवरेट हेयरस्टाइल बनाते समय आपके सामने के बाल उतने घने नहीं लगते हैं? अगर इन सवालों पर आपका जवाब हां है, तो यह सिर्फ आपका वहम नहीं है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, देर रात तक जागने की आदत, हर दिन जंक फूड्स खाना और दिनभर स्ट्रेस में रहने की वजह से इसका सबसे पहला असर हमारे बालों पर ही देखने को मिलता है. अक्सर हम सिर के बीच के बाल पतले होने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन बालों के झड़ने की असली शुरुआत बिल्कुल ही चुपके से हमारे माथे यानी कि फोरहेड के पास से होती है. इसे ही हम हेयरलाइन भी कहते हैं. अगर आप शुरुआत में ही इसके संकेतों को पकड़ लेते हैं, तो अपने बालों को गंजेपन की तरफ जाने से बहुत ही आसानी से रोक सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हेयरलाइन पीछे जाने के शुरुआती संकेत और इससे जुड़ी बाकी सभी बातें विस्तार से.

विज्ञापन

हेयरलाइन पीछे जाने के शुरुआती इशारे

हमारे बाल एक ही दिन में अचानक से नहीं झड़ते हैं. बालों के झड़ने की शुरुआत होने से पहले ही हमारा शरीर कई तरह के छोटे-छोटे संकेत देने लगता है. जब भी आप खुद को आइने में देखें और आपको ऐसा महसूस हो कि अब आपका माथा पहले से ज्यादा चौड़ा या फिर बड़ा दिखाई दे रहा है, तो यह समझ जाइए कि आपके माथे के बाल अब पीछे की तरफ खिसक रहे हैं. लड़कों में अक्सर माथे के दोनों कोनों से बाल पहले कम होते हैं, जिससे माथे पर 'M' जैसा शेप बनने लगता है. इसके अलावा, माथे के पास वाले बाल छूने में बहुत पतले, हल्के और कमजोर महसूस होने लगते हैं. अगर कंघी करते समय बाल सही से सेट न हों या बाल संवारते समय मांग ज्यादा चौड़ी दिखे, तो यह भी हेयरलाइन कमजोर होने की सबसे बड़ी पहचान है.

ये भी पढ़ें: पतले बालों को दिखाना है घना? ट्राय करें ये 5 आसान हेयरस्टाइल, चेहरा भी लगेगा पहले से स्लिम और अट्रैक्टिव

आखिर माथे के बाल कम क्यों होने लगते हैं?

अगर आप अपने बालों को झड़ने से बचाने के उपाय खोज रहे हैं, तो उससे पहले आपको यह समझना होगा कि आखिर यह समस्या आपको हो क्यों रही है. कई बार इसका सबसे बड़ा कारण आपका जेनेटिक्स यानी कि परिवार का इतिहास होता है. अगर आपके घर में किसी के सिर में बाल कम हैं, तो यह आपके साथ भी हो सकता है. इसके अलावा आपके ही शरीर में बनने वाला डीएचटी नाम का एक हार्मोन भी आपके बालों की जड़ों को कमजोर बना सकता है. इसके अलावा अगर आपकी डाइट सही नहीं है, शरीर को सही से प्रोटीन नहीं मिल रहा, आयरन और जरूरी विटामिन्स नहीं मिल रहे हैं, तो भी आपके बाल कमजोर होकर टूटने लग जाएंगे. बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना, रात को देर तक जागना, अपने बालों में केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना या फिर उन्हें बहुत ही टाइट खींचकर बांधना भी आपकी हेयरलाइन को डैमेज करता है.

हेयरलाइन को बचाने के बहुत ही आसान घरेलू उपाय

अगर आपको अपने माथे के बाल कम होने के लक्षण दिखाई देने लगे हैं, तो घबराने से बेहतर होगा कि आप अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव कर लें. बालों को झड़ने से बचाने के लिए हफ्ते में दो बार बिल्कुल ही हल्के हाथों से गुनगुने नारियल तेल या फिर आल्मंड ऑयल से अपने स्कैल्प की मसाज करें. इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि मसाज हमेशा ही हल्के हाथों से ही करें. अगर आप बहुत ही जोर से बालों को रगड़ते हैं तो वे और भी ज्यादा टूटने लगते हैं, लेकिन जब आप हल्के हाथों से मसाज करते हैं तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है. इसके अलावा प्याज का रस या फ्रेश एलोवेरा जेल हफ्ते में एक बार माथे के किनारों पर लगाएं और 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें, इससे नए बाल उगने में मदद मिलती है. लास्ट में एक बात का और ख्याल रखें कि सल्फेट और केमिकल वाले शैंपू को छोड़कर किसी सिंपल या आयुर्वेदिक शैंपू का इस्तेमाल करें.

अच्छी डाइट लेना और सही लाइफस्टाइल अपनाना

चाहे आप कितना भी बेहतर ऑयल या फिर शैंपू का इस्तेमाल क्यों न कर लें, आपको तब तक फायदा देखने को नहीं मिलेगा जब तक आप अपने शरीर को अंदर से सही न्यूट्रिशन नहीं देंगे. बालों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में दालें, अंडे, हरी सब्जियां, दूध-पनीर और स्प्राउटेड ग्रेन्स जरूर शामिल करें, क्योंकि हमारे बाल प्रोटीन से ही बनते हैं. दिनभर के दौरान खूब पानी पिएं और रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें. स्ट्रेस और मेंटल फटीग को दूर करने के लिए थोड़ा समय निकालकर योग या एक्सरसाइज भी जरूर करें.

ये भी पढ़ें: बालों से आती है पसीने की बदबू? हर बार शैंपू करने की जरूरत नहीं, सिर्फ कुछ चीजों से घर पर बनाएं ये आसान हेयर मिस्ट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola