पतले बालों को दिखाना है घना? ट्राय करें ये 5 आसान हेयरस्टाइल, चेहरा भी लगेगा पहले से स्लिम और अट्रैक्टिव

Updated:
विज्ञापन

पतले बालों को घना दिखाने के लिए हेयर स्टाइल Ai image

Hair Styling Guide: पतले बालों को लेकर अगर आप भी हर बार अपने लुक को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। सही हेयरस्टाइल आपके बालों को भरा-भरा दिखाने के साथ पूरे चेहरे के लुक को भी बदल सकती है. तो चलिए जानते हैं, आपके लिए कौन सी स्टाइल रहेगी बेस्ट.

विज्ञापन

Hair Styling Guide: बालों का पतला हो जाना आज के समय में बहुत सी महिलाओं की कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. सही हेयरस्टाइल न चुनने पर बाल सिर से और भी ज्यादा चिपके हुए और बेजान से लगने लगते हैं. कई महिलाओं की शिकायत रहती है कि इसकी वजह से उनका चेहरा भी काफी बड़ा और गोल दिखने लगता है. जब ऐसा होता है, तो महिलाएं सोचती हैं कि बालों को घना दिखाने के लिए अब उन्हें महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना पड़ेगा, जबकि ऐसा सोचना बिल्कुल सही नहीं है. अगर आप एक सही हेयरकट और स्टाइलिंग के साथ कुछ सिंपल टिप्स फॉलो कर लें, तो मिनटों में अपने बालों को भरा-भरा और पहले से काफी घना दिखा सकती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, सही हेयरस्टाइल आपके चेहरे को स्लिम और परफेक्ट लुक देने में भी मदद करता है.

विज्ञापन

अगर आपके बाल भी काफी पतले हो चुके हैं तो अब आपको स्ट्रेस लेने की जरुरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे सिंपल हेयरस्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को घना दिखा सकती हैं और साथ ही अपने चेहरे को भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं.

thin hair styling guide
thin hair styling guide

पतले बालों के लिए जरूर ट्राय करें लेयर्ड हेयरकट

अगर आपके बाल भी काफी ज्यादा पतले हो चुके हैं, तो आपको कभी भी उन्हें नीचे से बिल्कुल सीधा कटवाने की गलती नहीं करनी चाहिए. इसकी जगह पर आपको लेयर्ड कट ट्राई करना चाहिए. इस तकनीक में बालों को अलग-अलग लंबाई यानी कि लेयर्स में काटा जाता है. इससे बालों में अपने आप एक बाउंस आ जाता है और वे घने दिखने लगते हैं. जब ये लेयर्स चेहरे के आसपास गिरती हैं, तो गोल चेहरा भी थोड़ा लंबा और स्लिम नजर आने लगता है.

ये भी पढ़ें: कंघी करते ही उलझकर टूटने लगते हैं बाल? घर पर बना ये कंडीशनर बालों को बनाएगा सॉफ्ट और शाइनी

साइड पार्टिंग भी है एक बेहतरीन चॉइस

जब आप बीच से मांग निकालती हैं, तो आपके बाल दोनों तरफ से चिपके हुए लगने लगते हैं. इसके अलावा, यह स्टाइल आपके बालों को और भी ज्यादा पतला दिखा सकता है. अगर आपके बाल पतले हैं और आपके साथ भी ऐसी प्रॉब्लम रहती है, तो आपको साइड पार्टिंग ट्राई करनी चाहिए यानी बालों को एक तरफ ज्यादा करके रखना चाहिए. जब आप ऐसा करती हैं, तो एक तरफ से बालों का वॉल्यूम तुरंत बढ़ जाता है. स्टाइल में यह छोटा सा बदलाव आपके चेहरे को बहुत ही अट्रैक्टिव और स्लिम लुक देता है.

बालों को कसकर बांधने से बेहतर है मेसी बन

अगर आपको मालूम नहीं है तो बता दें, बालों को कसकर बांधने से भी आपके सिर के बाल पतले लगने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप जब भी पोनीटेल या फिर जूड़ा बनाएं, तो उसे थोड़ा ढीला ही छोड़ दें. इस स्टाइलिंग को मेसी लुक भी कहते हैं. इसके लिए आगे की तरफ से बालों की कुछ लटों को बाहर निकाल लें. यह ढीला स्टाइल आपके बालों को भरा-भरा दिखाता है और चेहरे के किनारों पर गिरती हुई लटें आपके चेहरे को छोटा और सुंदर बनाती हैं.

ये भी पढ़ें: बालों को देना है परफेक्ट स्टाइल? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं तो ट्राय करें सॉफ्ट वेव्स

अगर आपके बाल पहले से ही पतले हैं, तो ऐसे में बिल्कुल सीधे और स्ट्रेट बाल रखना आपके बालों के पतलेपन को और भी ज्यादा दिखाता है. अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं, तो बेहतर होगा कि अपने बालों में हल्की वेव्स यानी लहरें बना लें. आप चाहें तो इसके लिए रोलर्स या कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस हेयर स्टाइल में घुंघराले बालों के बीच जगह बन जाती है, जिससे बाल दोगुने घने लगने लगते हैं.

लॉन्ग बॉब कट भी कर सकता है आपकी मदद

जब आपके बाल काफी पतले होते हैं और आप उन्हें लंबा करके रखती हैं, तो वे भारी होकर नीचे लटक जाते हैं और पहले से भी ज्यादा पतले दिखने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आप चाहें तो कंधों तक की लंबाई वाला 'लॉन्ग बॉब' कट चुन सकती हैं. कम लंबाई होने की वजह से बाल हल्के रहते हैं और फूले-फूले नजर आते हैं. यह कट आपकी जॉलाइन को बहुत अच्छे से उभारता है, जिससे चेहरा स्लिम दिखता है.

ये भी पढ़ें: बालों से आती है पसीने की बदबू? हर बार शैंपू करने की जरूरत नहीं, सिर्फ कुछ चीजों से घर पर बनाएं ये आसान हेयर मिस्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola