रोज जरूरत से ज्यादा चीनी खा रहे हैं? इन लोगों को तुरंत हो जाना चाहिए सावधान

Updated:
विज्ञापन

ज्यादा चीनी खाने के नुकसान

क्या आपको भी चाय या कॉफी में ज्यादा चीनी पसंद है? जानें कि ज़रूरत से ज्यादा चीनी खाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है. डायटीशियन मोनिका दीक्षित बताती हैं कि किन लोगों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए और मीठे की क्रेविंग होने पर क्या खाएं.

विज्ञापन

Too Much Sugar Side Effects: क्या आपको भी चाय या कॉफी में थोड़ी ज्यादा चीनी पसंद है? खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है या फिर कभी-कभी कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस पी लेते हैं? अगर ऐसा है, तो आपको दिनभर में होने वाले कुल चीनी के सेवन पर ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

दरअसल, हम जाने-अनजाने दिनभर में कई बार चीनी का सेवन कर लेते हैं. ऐसे में कभी आपने सोचा है कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? साथ ही, क्या कुछ लोगों को चीनी का सेवन करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है? इसी बारे में हमने डायटीशियन मोनिका दीक्षित से बात की. उन्होंने बताया कि किन लोगों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए, ज्यादा चीनी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है और मीठा खाने की क्रेविंग हो, तो चीनी की जगह क्या लिया जा सकता है.

इन लोगों को चीनी से रहना चाहिए सावधान

डायटीशियन मोनिका दीक्षित के मुताबिक, डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वाले लोगों को अपनी डाइट में चीनी की मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों का वजन ज्यादा है, उन्हें भी ज्यादा चीनी खाने से बचना चाहिए. वहीं, फैटी लिवर या ट्राइग्लिसराइड की समस्या वाले लोगों को भी चीनी का सेवन कम करना चाहिए.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ इन्हीं लोगों को चीनी से बचने की जरूरत है. अगर आप भी रोज जरूरत से ज्यादा मीठा खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने और दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाना सेहत के लिए दूसरी परेशानियां भी खड़ी कर सकता है.

मीठा खाने का मन करे तो क्या खाएं?

अब सवाल आता है कि अगर बार-बार मीठा खाने का मन करे, तो चीनी की जगह क्या लिया जा सकता है? डायटीशियन के मुताबिक, ताजे फल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. फलों में नेचुरल शुगर के साथ फाइबर, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं.

इसके अलावा बिना चीनी वाला दही या ऐसे स्नैक्स लिए जा सकते हैं, जिनमें अतिरिक्त चीनी न हो. इस तरह मीठा खाने की इच्छा को पूरा करने के साथ डाइट में अतिरिक्त चीनी लेने से भी बचा जा सकता है.

चीनी पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं

डायटीशियन के मुताबिक, चीनी को पूरी तरह बंद करना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. जरूरत इस बात की है कि आप इसकी मात्रा पर ध्यान दें. खासकर उन चीजों को लेकर सावधान रहें, जिनमें चीनी छिपी हुई होती है.

मीठे ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और कई प्रोसेस्ड फूड्स में अतिरिक्त चीनी हो सकती है. इसलिए इन चीजों का सेवन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. तो अगली बार जब मीठा खाने का मन करे, सिर्फ चीनी या मिठाई पर निर्भर रहने के बजाय हेल्दी विकल्प चुनें. साथ ही, दिनभर में आप कुल कितनी चीनी ले रहे हैं, इस पर भी नजर रखें.

यह भी पढ़ें: घर में मौजूद ये 4 चीजें बन सकती हैं फेफड़ों के कैंसर की वजह, जानें कैसे बचें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola