क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

पार्टनर के मूड को समझने का तरीका AI image
Relationship Tips: यह आर्टिकल बताता है कि कैसे आप अपने पार्टनर के मूड को आसानी से समझ सकते हैं. बॉडी लैंग्वेज, आवाज, व्यवहार और छोटी-छोटी एक्टिविटीज पर ध्यान देकर आप समय रहते उनके मूड का अंदाजा लगा सकते हैं और अपने रिश्ते में अनबन और गलतफहमियों से बच सकते हैं.
Relationship Tips: जब हम एक रिश्ते में होते हैं तो हमारे लिए सबसे ज्यादा यह समझना कठिन हो जाता है कि हमारे पार्टनर का मूड आखिर उस समय है कैसा. कई बार पार्टनर चुप रहता है, तो कई बार गुस्से में दिखाई देता है. जब ऐसा होता है तो यह हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम उनके मूड को समझें और उसी हिसाब से उनसे बात करें. अगर आप अनबन या फिर गलतफहमियों से अपने रिश्ते को बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपके लिए समय रहते अपने पार्टनर के मूड को समझना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने पार्टनर के अच्छे या फिर बुरे मूड का अंदाजा काफी आसानी से लगा सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
उनके बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें
अगर आप अपने पार्टनर के मूड को समझना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ उनके शब्दों पर ही नहीं बल्कि बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी हो जाता है. अगर आपका पार्टनर अपने हाथों की मुट्ठी को कस रहा है, उसके कंधे झुके हुए हैं या फिर वह बार-बार निगाहों को घुमा रहा है, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह गुस्से में है या फिर स्ट्रेस में. वहीं, अगर आप उसे रिलैक्स्ड या फिर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि उसका मूड अच्छा है और आप उससे इस समय बात कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपके रिश्ते से गायब हो रहा है रोमांस? आजमाएं ये 5 मैजिकल ट्रिक्स, फिर से खिल उठेगा प्यार!
उनकी आवाज और बात करने का तरीका सुनें
अगर आप अपने पार्टनर के मूड को समझना चाहते हैं, तो इसका एक आसान तरीका है कि आप उसकी आवाज को सुनें और बोलने के तरीके पर ध्यान दें. अगर आपको उनकी आवाज धीमी सुनाई दे रही है या फिर उसमें उदासी दिख रही है, तो यह संकेत है कि आपका पार्टनर चिंतित है या फिर वह उदास है. वहीं, अगर उसकी आवाज एनर्जेटिक है और वह खुश दिखाई दे रहा है तो यह बताता है कि उसका मूड अच्छा है. उसके बात करने का तरीका, शब्दों का चुनाव और टोन से भी आप काफी कुछ पता लगा सकते हैं.
उनके व्यवहार में बदलाव देखें
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने मूड को डायरेक्टली आपको नहीं दिखाते हैं. ऐसे हालात में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उनके जनरल बेहेवियर पर ध्यान दें. अगर आपक पार्टनर अचानक से चुप हो गया है, फोन में बिजी हो गया है या फिर डेली रूटीन के अनुसार अपने कामों को नहीं कर रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि उसका मूड इस समय ठीक नहीं है. वहीं, अगर वह दूसरे दिनों की तुलना में ज्यादा खुश और हंसमुख दिख रहा है, तो यह बताता है कि उसका मूड अच्छा है.
छोटी-छोटी बातों पर उनकी एक्टिविटीज देखें
अगर आप अपने पार्टनर के मूड को समझना चाहते हैं तो उनकी छोटी-छोटी एक्टिविटीज पर ध्यान देना शुरू कर दें. कई चीजें जैसे कि उसके खाने की पसंद, टीवी या फिर मूवी के प्रति उसका इंटरेस्ट या फिर नॉर्मल बातचीत में ही उसका इंटरेस्ट. अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी चीजों पर भी नाराज या फिर परेशान दिखे तो यह बताता है कि उनका मूड इस समय ठीक नहीं है. वहीं, अगर वे छोटी-छोटी खुशियों में भी शामिल हो रहे हैं, तो यह बताता है कि इस समय उनका मूड बेहतर या फिर अच्छा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




