स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :07 May 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मचारियों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मचारियों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कारी एक साल से लंबित एसीपी का लाभ तुरंत देने सहित अन्य मांगों को लेकर कर रहे थे. इस सम्बन्ध में संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि 10,20,30 साल से कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित एसीपी लाभ, संविदा कर्मियों को नियमित करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जा रहा है.इसी को लेकर सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही सरकार से इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की गयी. स्वास्थ्य कर्मियों के इस प्रदर्शन में प्रमंडलीय मंत्री मुरारी कुमार,वैभव रंजन चौधरी,मानवेन्द्र पांडेय,ममता कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल थे.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन