खरुआरा रेलवे हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

चेरो ओपी क्षेत्र के खरुआरा रेलवे हॉल्ट पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई.
बिहारशरीफ. चेरो ओपी क्षेत्र के खरुआरा रेलवे हॉल्ट पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के उखड़ा गांव निवासी कृष्ण प्रसाद के 65 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृतक वृद्ध महिला के प्रति कृष्ण प्रसाद ने बताया कि गाजीपुर में भतीजे कि पत्नी का देहांत हो गया था. उसी के मातम पुर्सी में ट्रेन पकड़ने के लिए खरुआरा हॉल्ट रेल पकने जा रही थी. इस बीच रेल पटरी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गई, घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया. वहीं बिहारशरीफ रेल थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद मामले की जांच की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










