JBVNL करेगा झारखंड में 24 घंटे बिजली सप्लाई, बनाया गया मास्टर प्लान

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई

Jharkhand Power Supply: झारखंड में बेहतर बिजली सेवा सुनिश्चित करने के लिए जेबीवीएनएल ने राज्य के सभी 15 विद्युत सर्किलों में वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी है. एमडी के. श्रीनिवासन के आदेशानुसार, ये अधिकारी हर सप्ताह पावर सब-स्टेशनों और ट्रांसफॉर्मरों का निरीक्षण करेंगे और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाना है.

विज्ञापन

Jharkhand Power Supply, रांची, (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल शुरू की है. झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह एमडी के. श्रीनिवासन ने आदेश जारी कर राज्य के सभी 15 विद्युत सर्किलों में निदेशक, कार्यकारी निदेशक (ED) और महाप्रबंधक (GM) स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है. इन अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों में बिजली नेटवर्क की बेहतर निगरानी और त्वरित रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

फील्ड विजिट और साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य

जारी निर्देश के अनुसार, ये अधिकृत अधिकारी प्रत्येक सप्ताह अपने आवंटित क्षेत्रीय कार्यालयों और सर्किलों का नियमित दौरा करेंगे. निरीक्षण के दौरान वे पावर सब-स्टेशन (PSS), वितरण ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत संरचनाओं की भौतिक स्थिति की जांच करेंगे. साथ ही, संचालन एवं रखरखाव (O&M) की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. अधिकारी उसी सप्ताह अपनी विस्तृत रिपोर्ट और सुधार के लिए आवश्यक सुझाव उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे, ताकि तकनीकी खामियों को समय रहते दुरुस्त किया जा सके.

Also Read: झारखंड में 7 वर्षों में हुई 500 ‘कस्टोडियल डेथ’, हलफनामा में बड़ा खुलासा

त्वरित समाधान से मिलेगी राहत

विभाग का मानना है कि नियमित मॉनिटरिंग और वरिष्ठ स्तर पर समीक्षा होने से स्थानीय स्तर पर होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों, जैसे बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या का त्वरित समाधान संभव होगा. इससे न केवल राजस्व में सुधार होगा, बल्कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवा मिल सकेगी.

इन अधिकारियों को किया गया है तैनात

  • रांची- पीके श्रीवास्तव, निदेशक (डी एंड पी)
  • गुमला- अरविंद कुमार, कार्यकारी निदेशक
  • चाईबासा- सुधीर कुमार, ईडी (ओ एंड एम)
  • जमशेदपुर- सुधांशु, जीएम (एस एंड पी)
  • रामगढ़ – कोडरमा दीपक कुमार, जीएम
  • डालटनगंज-गढ़वा सुधांशु झा, जीएम
  • हजारीबाग- संजय सिंह, जीएम वाणिज्यिक
  • दुमका- सुनील कुमार, जीएम (एपीटी)
  • धनबाद- समीर मुंडू, जीएम (एचआर)
  • गिरिडीह- संजय कुमार, जीएम
  • देवघर- धनंजय कुमार, जीएम आईटी
  • साहिबगंज- मनतोष मनी सिंह, जीएम
  • चास- अंजना शुक्ला दास, डीजीएम तकनीक

Also Read: बिजली-पानी संकट पर सरायकेला में भाजपा का मटकाफोड़ प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर किया हमला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola