राज्य के 61.26 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 28 से 30 जून तक चलेगा महाअभियान
समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी
Jharkhand News: झारखंड में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो महाअभियान चलाया जाएगा. इस दौरान राज्य के 61.26 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
बिपिन सिंह
Jharkhand News: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत झारखंड में 28 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. अभियान के अंतर्गत राज्य के 05 वर्ष से कम आयु के लगभग 61.26 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान के प्रथम दिन 28 जून को पूरे राज्य में स्थापित 24,507 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी. इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों तक पहुंचेंगी जो बूथों पर नहीं आ सके हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाये.
अधिकारियों ने की समीक्षा
अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की सफलता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहिया, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, ग्राम स्तरीय संगठन तथा ग्रामीण विकास विभाग के साथ समाज में जागरूकता संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया.
अब कुछ देश पोलियो की चपेट में
शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्थाओं से पोलियो उन्मूलन के संदेश को राज्य के प्रत्येक गांव, टोला एवं बस्ती तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गयी. ज्ञात हो कि भारत साल 2011 से वाईल्ड पोलियो वायरस से मुक्त है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अब भी पोलियो वायरस का संचरण जारी रहने के कारण सतर्कता बरती जा रही है.
ये भी पढ़ें…
रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का चैप्टर क्लोज, डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा बने नए कार्यकारी निदेशक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










