समागम को सफल बनाने को लेकर बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2015 10:04 PM
फोटो 12 बांका : 12 बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी व अन्य बांका . भारतीय जनता पार्टी महादलित मंच की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष तुलसी दास ने की. जिसमें 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता समागम को […]
फोटो 12 बांका : 12 बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी व अन्य बांका . भारतीय जनता पार्टी महादलित मंच की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष तुलसी दास ने की. जिसमें 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता समागम को सफल बनाने के लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति होने का निर्णय लिया गया. वहीं पटना जाने के लिए प्रत्येक प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी व छोटी वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराया गया. साथ ही ट्रेन से भी पटना जाने की सुविधा की गयी है. इस मौके पर विधायक रामनारायण मंडल, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, क्रीड़ा मंच के महा मंत्री मनोज यादव, विकास सिंह, जयशंकर चौधरी, श्रीकांत रजक, अजय दास, नित्यानंद रजक, तारकेश्वर दास, राजकुमार रजक,मुकेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










