Banka : 22 मई को होगा कटोरिया प्रमुख का चुनाव, राजनीतिक सरगर्मी तेज

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 14 May 2026 3:52 PM

विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड प्रमुख के निर्वाचन की तिथि निर्धारित कर दी गई है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया प्रखंड प्रमुख के निर्वाचन की तिथि निर्धारित कर दी गई है. आगामी 22 मई को बांका स्थित अनुमंडल कार्यालय में बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के नियम 87(1) तथा अधिनियम की धारा 15, 93, 40 एवं 67 के तहत प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा.

प्रखंड प्रमुख के निर्वाचन को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, बांका द्वारा कटोरिया प्रखंड के सभी 23 पंचायत समिति सदस्यों को पत्र भेजा गया है. चुनाव की तिथि तय होते ही प्रखंड स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रमुख पद के दावेदार अपने पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों को गोलबंद करने और बहुमत जुटाने में सक्रिय हो गए हैं.

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर 2024 को तत्कालीन प्रमुख बबलू कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद तत्कालीन उपप्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया था. बाद में मामला हाईकोर्ट पहुंचने के कारण प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया लंबित हो गई थी.

इसी बीच, 7 अगस्त 2025 को उपप्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जो पारित हो गया था. हालांकि कुछ महीनों बाद उपप्रमुख पद के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने विश्वास मत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी.

वर्तमान में प्रमुख पद के लिए एक गुट से बबलू कुमार, जबकि दूसरे गुट से किरण देवी का नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सा गुट कम से कम 12 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन जुटाने में सफल होता है. इसके लिए 22 मई का इंतजार किया जा रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन