Banka : बेलहर में मां-बेटी को गोली मार लूटने वाले अपराधियों की तस्वीर CCTV में कैद, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Banka : बेलहर में मां-बेटी को गोली मार लूटने वाले अपराधियों की तस्वीर CCTV में कैद, पहचान में जुटी पुलिस

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ हुई गोलीबारी और लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के बाद लगातार छानबीन और छापेमारी कर रही पुलिस को अब अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे से मिली है. पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर जारी कर आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है. घटना 8 मई की बताई जा रही है, जब अपराधियों ने महिला को गोली मारकर नकदी और जेवर से भरा झोला लूट लिया था.

विज्ञापन
Banka : बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ हुई गोलीबारी और लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के बाद लगातार छानबीन और छापेमारी कर रही पुलिस को अब अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे से मिली है. पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर जारी कर आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है. घटना 8 मई की बताई जा रही है, जब अपराधियों ने महिला को गोली मारकर नकदी और जेवर से भरा झोला लूट लिया था.

बेलहर (बांका) से अभय कुमार सोनू की रिपोर्ट :

बेलहर (बांका) थाना क्षेत्र के लालू नगर के पास 8 मई को अपराधियों ने तारीमंझगाय गांव की एक मां-बेटी को निशाना बनाते हुए गोली मारकर नकदी और जेवर लूट लिए थे. घटना के बाद से पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन एवं छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने अपराधियों की तस्वीर जारी की

इसी क्रम में पुलिस को बैंक और संग्रामपुर बाजार के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों की तस्वीर मिली है. पीड़िता निर्मला देवी और उनकी पुत्री सोनी कुमारी देवी ने तस्वीरों में अपराधियों की पहचान भी की है. अब पुलिस तस्वीर जारी कर आम लोगों से अपराधियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

छड़-सीमेंट खरीदने के लिए 50 हजार लेकर घर से निकली थी निर्मला देवी

जानकारी के अनुसार, तरीमंझगाय गांव की निर्मला देवी अपनी पुत्री के साथ संग्रामपुर बाजार गिरवी रखे जेवर छुड़ाने और छड़-सीमेंट खरीदने के लिए घर से 50 हजार रुपये लेकर निकली थीं. इसके अलावा उन्होंने बैंक से 19 हजार रुपये भी निकाले थे. बाजार में सभी काम निपटाने के बाद दोनों टोटो से वापस घर लौट रही थीं.

निर्मला देवी के साथ टोटो पर बैठ गया अपराधी

इसी दौरान बैंक से ही पीछा कर रहा एक अपराधी टोटो पर उनके साथ बैठ गया, जबकि दो अन्य अपराधी मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चल रहे थे. लालू नगर के आगे सुनसान स्थान पर अपराधियों ने टोटो रुकवाकर जेवर और नकदी से भरा झोला छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने निर्मला देवी के पैर में गोली मार दी और झोला लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: Banka : भयहरण स्थान में पूजा-अर्चना करने से मन्नतें होती है पूरी

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन