ड्यूटी से लौट रहे दो कार्यपालक सहायक बाइक हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जख्मी का इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुवार देर शाम कटोरिया थाना क्षेत्र में दो कार्यपालक सहायक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए. ड्यूटी से घर लौटते समय कोल्हुआ गांव के पास यह हादसा हुआ. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

विज्ञापन

Road Accident: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दो कार्यपालक सहायक घायल हो गए. हादसा कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क पर कोल्हुआ गांव के समीप हुआ. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया पहुंचाया.

विज्ञापन

ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों कार्यपालक सहायक बाइक से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोल्हुआ गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

एक की पैर की हड्डी टूटी

घायलों की पहचान तीनडोभा निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र कुमार दास और थाना रोड कटोरिया निवासी 40 वर्षीय चंदन कुमार साह के रूप में हुई है. सीएचसी कटोरिया में डॉ. विनोद कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.चिकित्सकीय जांच में देवेंद्र कुमार दास के दाहिने पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया.

दूसरे घायल की हालत स्थिर

Road Accident: दुर्घटना में घायल चंदन कुमार साह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और लगातार निगरानी में रखा गया है.

अस्पताल पहुंचे परिजन

घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन और परिचित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. अस्पताल परिसर में देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन