बांका सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी? इमरजेंसी से OPD तक जारी हुआ पूरा रोस्टर
सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
बांका सदर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. इसके तहत इमरजेंसी और SNCU सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. OPD का समय और विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की सूची भी जारी की गई है.
बांका : सदर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और चिकित्सकों की ड्यूटी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सोमवार का चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. जारी रोस्टर के अनुसार अस्पताल की इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तीन अलग-अलग पालियों में निर्धारित की गयी है.
तीन पालियों में 24 घंटे चलेगी इमरजेंसी सेवा
अस्पताल की इमरजेंसी में पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी.
इमरजेंसी की पहली पाली में डॉ. दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ. दिलीप कुमार और तीसरी पाली में डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर रहेंगे.
SNCU में भी तीन शिफ्ट में डॉक्टर तैनात
नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में पहली पाली में डॉ. रागिनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बाल किशोर चौधरी सेवा देंगे.
महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा रहेंगी, जबकि तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण ऑन-कॉल ड्यूटी पर रहेंगी.
सोमवार को दो पालियों में चलेगी OPD
सदर अस्पताल की ओपीडी सोमवार को दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी.
सोमवार को विभिन्न विभागों में तैनात डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:
- मेडिकल OPD: डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अबसार आलम
- गायनी OPD: डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात
- सर्जरी एवं ऑर्थो OPD: डॉ. सूरज कुमार
- पीडिया OPD: डॉ. रागिनी
- आई OPD: डॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार
- ईएनटी OPD: डॉ. गजनफर अली
- डेंटल OPD: डॉ. मनोज कुमार
- फिजियोथेरेपी: डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा
- ब्लड सेंटर: डॉ. उस्मान गनी
मरीजों की सुविधा के लिए जारी किया गया रोस्टर
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी पहले से निर्धारित करने का उद्देश्य मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. इमरजेंसी और एसएनसीयू को 24 घंटे चालू रखने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. मरीज OPD में निर्धारित समय के अनुसार संबंधित विभाग में जाकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए