Banka : महिला ने खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में देवघर रेफर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव में एक महिला ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कई बार मामूली कहासुनी भी गंभीर घटनाओं का रूप ले लेती है. ऐसा ही एक मामला सूइया थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में सामने आया, जहां पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने गुस्से में कीटनाशक खा लिया.पारिवारिक कलह के बाद महिला ने उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, भदरिया गांव निवासी मंटू यादव की 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी ने गुरुवार को पारिवारिक कलह के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर मायके से पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.महिला की हालत चिंताजनक
सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया.परिजनों ने बताया कि पति से हुए विवाद के बाद सीमा देवी ने आवेश में आकर यह कदम उठाया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










