सीएचसी धोरैया के वरीय शाखा पदाधिकारी राम प्रकाश मंडल का निधन, स्वास्थ्यकर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

शोकसभा में मौजूद चिकित्सा कर्मी. | Prabhat Khabar Network

Banka News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में प्रतिनियुक्त वरीय शाखा पदाधिकारी राम प्रकाश मंडल का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन पर स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई.

विज्ञापन

Banka News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में प्रतिनियुक्त वरीय शाखा पदाधिकारी राम प्रकाश मंडल का बुधवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर फैल गई. वर्तमान में वे सीएचसी रजौन में पदस्थापित थे और प्रतिनियुक्ति पर सीएचसी धोरैया में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

उनके निधन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया.

'स्वास्थ्य विभाग ने एक कर्मठ अधिकारी खो दिया'

बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि राम प्रकाश मंडल अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और जिम्मेदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योति राजवार ने कहा कि उनका निधन स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यंत दुखद है. विभाग ने एक कुशल, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी.

परिजनों के प्रति जतायी संवेदना

दिवंगत राम प्रकाश मंडल अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शोकसभा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योति राजवार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन