Nawada News: डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग: 14 में से 10 पंचायत समितियों के समर्थन से मिली ऐतिहासिक जीत, जानिए

Updated:
विज्ञापन
Nawada News: डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग: 14 में से 10 पंचायत समितियों के समर्थन से मिली ऐतिहासिक जीत, जानिए

Nawada News: रजौली अनुमंडल सभागार में मेसकौर प्रखंड के प्रमुख के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ.

Nawada News: रजौली अनुमंडल सभागार में मेसकौर प्रखंड के प्रमुख के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ.

विज्ञापन

Nawada News:(कुमार मनीष देव ) रजौली अनुमंडल सभागार में गुरुवार को मेसकौर प्रखंड के प्रमुख के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. इस दौरान ऑब्जर्वर के रूप में ADM नवादा अनिल कुमार तिवारी एवं निर्वाचक सह SDM रजौली स्वतंत्र कुमार सुमन भी मौजूद रहे.

चुनाव के दौरान अधिकारी रहें

चुनावी प्रकिया के दौरान रजौली के BDO संजीव झा एवं CO मो. गुफरान मजहरी के अलावे सुरक्षा व्यवस्था हेतु अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर मजिस्ट्रेट के रूप कनीय अभियंता सिंचाई विभाग रजौली तसनीम अख्तर व SI वीरेंद्र ओझा के अलावे कार्यालय द्वार मजिस्ट्रेट के रूप में कृषि समन्वयक धनंजय कुमार पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

14 पंचायत समितियों में से 10 सदस्य उपस्थित

गौरतलब हो कि बीते 18 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में एडीएम सह पर्यवेक्षक शम्भू शरण पाण्डेय की मौजूदगी में निवर्तमान प्रमुख संतोष कुमार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. इस दौरान प्रखंड के 14 पंचायत समितियों में से 10 सदस्य उपस्थित हुए थे एवं सभी ने एकमत होकर संतोष कुमार के विरुद्ध मतदान किया था,जिसके बाद उन्हें प्रमुख पद से हटना पड़ा था. प्रमुख पद खाली होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 14 मई को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का निर्देश दिया गया था.

अनुमंडल सभागार में गुरुवार को हुए मतदान के दौरान मेसकौर प्रखंड के सभी 14 पंचायत समितियां उपस्थित थे. प्रमुख के लिए रसलपुरा पंचायत समिति प्रभावती देवी ने अपना नामांकन किया. मतदान के दौरान 14 में से 10 पंचायत समितियों का मत प्रभावती देवी को प्राप्त हुआ. मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने ऑब्जर्वर के समक्ष मेसकौर प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख प्रभावती देवी को प्रमाण पत्र सौंप दिया.

मतदान के बाद अनुमंडल कार्यालय के बाहर सैकड़ों समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख को फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया एवं जिंदाबाद के नारे लगाए.

नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख प्रभावती देवी ने अपनी जीत का श्रेय सभी 10 पंचायत समितियों को दी. साथ ही कही कि वह पूरी तरह से जनता हित में विकास कार्य करेंगी.

वहीं प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव ने कहा कि पूर्व प्रमुख संतोष कुमार अपने व्यवहार और खराब कार्यशैली से अपनी कुर्सी गवाई है. बीते डेढ़ वर्षों से निवर्तमान प्रमुख को हटाने के लिए संघर्ष किया जा रहा था,जो आज सफल हुआ. उन्होंने कहा कि प्रमुख कार्यालय के बचे तीन महीनों में प्रखंड में ऐसा कार्य किया जाएगा,जिसे देखकर जनता काफी खुश होगी.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.

बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन