पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नवादा में योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

Author Vishal kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक का संचालन करते मंत्री | Prabhat Khabar Network

नवादा में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

नवादा: पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में नवादा जिले में पंचायती राज विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की ली जानकारी

बैठक के दौरान मंत्री ने पंचायत राज विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की.

डीडीसी ने जिले में चल रहे कार्यों की दी जानकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने जिले में संचालित पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्रों में योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर

समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन और लंबित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए.

अधिकारियों ने मंत्री के सवालों का दिया जवाब

बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मंत्री के सवालों का जवाब देते हुए योजनाओं की स्थिति और कार्य प्रगति की जानकारी दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन