अंतिम सोमवारी पर राज शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अशोक धाम हादसे के मृतकों के लिए हुआ रुद्राभिषेक

Updated:
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के दौरान भक्तिमय हुआ शिव मंदिर परिसर | Prabhat Khabar Network

Nawada News : सावन की अंतिम सोमवारी पर रजौली के राज शिव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

Nawada News : सावन की अंतिम सोमवारी पर रजौली नगर पंचायत के नीचे बाजार स्थित राज शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर श्री सूर्य नारायण देव मंदिर के सचिव मनीष सिंह के नेतृत्व में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. रुद्राभिषेक का आयोजन लखीसराय के अशोक धाम में हुई दुर्घटना में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर किया गया. रुद्राभिषेक में अनिता देवी, लभली कुमारी, प्रिंसी कुमारी, चिंटू कुमार एवं प्रियांशी कुमारी भी शामिल रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

फूलों और झालरों से सजाया गया मंदिर परिसर

मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि हर सोमवारी की तरह इस बार भी राज शिव मंदिर को फूलों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पांच ब्राह्मणों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न कराया. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

सुख-शांति और सामाजिक एकता की कामना

कोषाध्यक्ष राहुल साव ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है. छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने कहा कि समिति की ओर से पिछले कई वर्षों से रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक एकता को मजबूत करना है.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में सूर्य मंदिर समिति के सदस्य अनुज भदानी के अलावा राजेश कुमार, गौतम तांती, अनुज एयरटेल, श्याम सुंदर पंडित, जितेंद्र पंडित, शुभम पांडेय, छोटू पांडेय, पंडिताइन अन्नपूर्णा देवी, पंडिताइन खुशबू देवी, प्रियांशी, प्रिंसी सिंह, जिल्लू सिंह, चिंटू सिंह, अनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन