जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन
जन सुनवाई करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों ने अपनी 14 समस्याएं प्रस्तुत कीं. अपर समाहर्ता ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तुरंत समाधान किया. शेष शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
Nawada News : नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. अपर समाहर्ता मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 14 परिवाद प्रस्तुत किये. अपर समाहर्ता ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.
आपके शहर में
संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश
जनसुनवाई में प्राप्त शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया. अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Also Read : 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, राखी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
नाली निर्माण से लेकर ट्रांसफार्मर और भूमि विवाद तक के मामले पहुंचे
जनसुनवाई के दौरान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव निवासी सुनील रविदास ने नाली निर्माण से संबंधित आवेदन दिया. वहीं, कौआकोल थाना क्षेत्र के जोगाचक गांव निवासी जयप्रकाश यादव ने ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग रखी. रोह थाना क्षेत्र के मरूई टोला निवासी अर्जुन यादव ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बिगहा निवासी माधुरी देवी ने जमीन की राशि के भुगतान से जुड़ी समस्या रखी.
परिवादियों को समय पर राहत उपलब्ध कराने का निर्देश
जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे अन्य परिवादियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा परिवादियों को समय पर राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
अनुमंडल कार्यालय में भी हुई जनसुनवाई
इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिये.
Also Read : नवादा में ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल प्रबंधक ने 200 लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए