28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, राखी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

Updated:
विज्ञापन

राखी की खरीदारी करती बहनें

Nawada News : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकेंगी. जानें पूजा की पूरी विधि और शुभ समय.

विज्ञापन

Nawada News : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. पर्व को लेकर नवादा शहर के राखी बाजारों में अभी से चहल-पहल बढ़ गई है. बहनें अपनी पसंद की राखी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं. वहीं, रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानदारों ने भी तैयारी शुरू कर दी है और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्णिमा तिथि को लेकर बनी स्थिति

रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. नवादा के ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र झा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को रात 8:31 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:18 बजे समाप्त होगी. पूर्णिमा का व्रत 27 अगस्त को होगा, जबकि स्नान-दान तथा भाई-बहन के पवित्र संबंध का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा.

रक्षाबंधन पर भद्रा का नहीं रहेगा साया

ज्योतिषाचार्य के अनुसार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा. 27 अगस्त को ही भद्रा समाप्त हो जाएगी. इसलिए 28 अगस्त को बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी. सुबह सूर्योदय के बाद का समय विशेष शुभ माना गया है.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम

ऐसे करें रक्षाबंधन की पूजा

रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन सुबह स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. पूजा की थाली में दीपक, रोली, अक्षत, मिठाई और राखी सजाएं. शुभ समय में भाई का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर कराकर तिलक और अक्षत लगाएं तथा कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाएं. इसके बाद भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करें.

रक्षाबंधन पर इन बातों का रखें ध्यान

रक्षाबंधन में लाल, पीले या केसरिया जैसे शुभ रंग के वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है. भद्रा या राहुकाल में राखी बांधने से बचने की सलाह दी जाती है. भाई को नुकीली या धारदार वस्तु उपहार में नहीं देने की मान्यता है. काले रंग के कपड़े पहनने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन