विदायी पर लोगों ने कहा : अधिकारी कम अभिभावक के रूप में ज्यादा दिखाई पड़े

विदायी समारोह में शामिल सदस्य | Prabhat Khabar Network
काशीचक अंचल अधिकारी दिव्यांशु कुमार साह के विदाई समारोह में लोगों ने उन्हें अधिकारी से अधिक एक अभिभावक बताया। नए सीओ आयुष चंद्र हंस ने कार्यभार संभाला।
अंचल अधिकारी का विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित प्रतिनिधि काशीचक अंचल अधिकारी दिव्यांशु कुमार साह का गया जी टनकुप्पा स्थानांतरण उपरांत अंचल कार्यालय में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. इस मौके पर रेबरा जगदीशपुर पंचायत के मुखिया शंकर कुमार, लालजी , 20 सूत्री अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार सहित अन्य लोगों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार के साथ अनुभव साझा किया.
लोगों ने सीओ दिव्यांशु कुमार साह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में प्रखंड में अंचल का कार्य बेहतर तरीके से निष्पादन किया गया. अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निवर्तमान सीओ अधिकारी कम अभिभावक के रूप में ज्यादा दिखाई पड़े. इनके कार्यकाल में किसी भी कर्मचारी को दंडित होना नहीं पड़ा. जहां दंडित करने की जरूरत भी पड़ी वहां मौखिक डांट फटकार कर कार्य निकालने का कार्य किए.
सीओ दिव्यांशु कुमार साह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि काशीचक में मेरे कार्यकाल में मुझे लगा ही नहीं कि मैं सरकार का कार्य कर रहा हूं. आम लोग जो भी कार्य से आए हमें बेहतर माहौल मिला उचित सम्मान मिला जिसके कारण हमें लगा ही नहीं कि मैं बाहर कार्य कर रहा हूं. हमारे जीवन में काशीचक का कार्यकाल हमेशा प्रेरणा दायक बना रहेगा. उन्होंने ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मैं जहां भी रहूंगा काशीचक के लोगों के लिए हमारे दरवाजा हमेशा खुला रहेगा.
कार्यक्रम में नव पद स्थापित अंचल अधिकारी आयुष चन्द्र हंस ने 20वां सीओ के रुप में अपना योगदान दिया. इसके पहले नालंदा जिले के एकंगरसराय में आरटीओ के रुप में कार्यरत थे. योगदान उपरांत दिव्यांशु कुमार साह ने कार्यक्रम आयोजित करा कर बुके देकर स्वागत किया फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.
इस मौके पर आयुष चन्द्र हंस ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता दाखिल खारीज सहित अन्य जन सरोकार का कार्यों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जीवेश कुमार , मुखिया शंकर कुमार, बेलड पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार , नीतीश कुमार सहित राजस्व कर्मचारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










