नवादा: पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकला जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

अकबरपुर में शांति व सौहार्द के बीच मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी बड़े ही उत्साह और सद्भाव के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की सामूहिक दुआ की.

विज्ञापन

Nawada prophet muhammad birthday: अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके बताये रास्ते को याद करते हुए देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

न्यूयॉर्क बिल्डिंग से निकला जुलूस

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर न्यूयॉर्क बिल्डिंग से जुलूस निकाला गया. जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. लोगों के हाथों में इस्लामी झंडे के साथ तिरंगा भी नजर आया. जुलूस के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब की प्रशंसा में गीत प्रस्तुत किए गए और उनकी जयंती की खुशी में नारे लगाए गए. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी.

पैगंबर साहब के संदेशों को अपनाने की अपील

प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर मौलाना मो. इम्तियाज आलम ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेश पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी मानवता को सच्चाई, अच्छाई, इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और अच्छे आचरण के माध्यम से समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की. अन्य धर्मगुरुओं ने भी उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया.

नमाज के बाद देश की खुशहाली के लिए दुआ

इसके बाद जुलूस मस्जिद पहुंचा, जहां नमाज अदा की गयी. देश में शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए सामूहिक प्रार्थना की गयी. वहीं पचरुखी गांव में भी आकर्षक जुलूस निकाला गया.

देश की तरक्की और भाईचारे की कामना

सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सुहैल अंसारी ने कहा कि हमारी दुआ हमेशा देश की तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए होती है. मौके पर मोहम्मद आलम खान, मो. गोल्डन, मो. इफ्तिखार आदिल, मो. जफर, मो. राजा, मो. वकील अहमद, मो. हामिद अशर्फी, मो. बिलाल अहमद कादिर, मुखिया बुधन मियां, खालिद असलम, मो. सलाउद्दीन उर्फ भोलू मियां, मो. मुख्तार आलम, मो. टुनटुन, मो. मोहसिन रेन, मो. यूनुस सब्जी फरोश, मो. अहमद, मो. नसीम उद्दीन, मो. दिलशाद, मो. कासिम रजा, मो. रिजवान, मो. प्यारे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:जमुई के टॉप-10 अपराधियों में शामिल मनोज पासवान गिरफ्तार, मोकामा में STF और लखीसराय पुलिस ने दबोचा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन