Banka : सनकी दुकानदार ने ग्राहक के साथ पीटा, मायागंज रेफर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

सनकी मोबाइल दुकान के संचालक ने ग्राहक के बार-बार आग्रह करने पर उसकी मोबाइल ठीक करने के बजाय उसे पीट कर जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :
सनकी मोबाइल दुकान के संचालक ने ग्राहक के बार-बार आग्रह करने पर उसकी मोबाइल ठीक करने के बजाय उसे पीट कर जख्मी कर दिया. घटना रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी स्थित जबड़ा चौक की है. पीड़ित रजौन थाना क्षेत्र के छोटी घुठिया निवासी मिथिलेश यादव ने रजौन थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मोबाइल दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है .उसने आवेदन में कहा है कि मोबाइल दुकानदार कृष्ण मोहन साह से मैंने बार-बार मोबाइल ठीक करने का आग्रह किया.बस इसी बात पर कृष्ण मोहन साह एवं उसके भाई आशीष साह ने मारपीट कर जख्मी कर दिया .इधर जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में कराये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










