Banka : दुष्कर्म मामले मे एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य, टीम को मिले हैं अहम सुराग

Updated:
विज्ञापन
Banka : दुष्कर्म मामले मे एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य, टीम को मिले हैं अहम सुराग

दुष्कर्म मामले मे एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं. जांच के दौरान टीम को अहम सुराग मिले हैं. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द पटाक्षेप हो जायेगा.

विज्ञापन

बौसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

बौसी थाना क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान समीप नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की. एफएसएल टीम के अधिकारी राहुल कुमार और बौसी पुलिस अधिकारी ऐश्वर्या ने घटनास्थल का मुआयना किया.

दुष्कर्म के बाद नाबालिग को सड़क पर छोड़ दिया था

जानकारी हो कि सोमवार की देर रात एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसे घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया था. इसके बाद गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था.

पुलिस ने आरोपित को कर लिया है गिरफ्तार

नाबालिग ने पुलिस को फर्द बयान में दुष्कर्म करने वाले युवक की जानकारी दी थी. गिरफ्तार युवक बौसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव निवासी महेश झा का पुत्र राजीव झा है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज का आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.आरोपी को गुरुवार को स्वास्थ्य जाँच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा मे जेल भेज दिया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन