सड़क हादसे में घायल युवक रेफरल अस्पताल से रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में घायल हुआ मानसिक विक्षिप्त युवक रेफरल अस्पताल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Road Accident: बांका जिले के बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजा पोखर गांव के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक बुधवार सुबह रेफरल अस्पताल से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. घायल युवक को दुर्घटना के बाद बौंसी थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन सुबह वह वार्ड से गायब मिला. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था घायल

जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे करीब 40 वर्षीय युवक मंगलवार देर रात अचानक बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलते ही बौंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

गंभीर हालत में कराया गया था भर्ती

Road Accident: रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर निगरानी में रखा गया था. बुधवार सुबह अस्पताल कर्मियों ने वार्ड का निरीक्षण किया तो युवक वहां से गायब मिला, जिससे अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया.

मानसिक स्थिति सामान्य नहीं, पहचान की हो रही पुष्टि

घायल युवक ने अपना नाम अनिल यादव, पिता गिरधारी यादव तथा पता रामजानकीपुर, भागलपुर बताया है. हालांकि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की बात सामने आई है. इसी कारण पुलिस उसके बताए गए नाम और पते का सत्यापन भी कर रही है.

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

बौंसी थाना पुलिस ने बताया कि अस्पताल से युवक के लापता होने की घटना और सड़क दुर्घटना दोनों मामलों की जांच की जा रही है. साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्य और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

ALSO READ: चारदीवारी के अभाव में नवसृजित विद्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, छात्र-शिक्षक परेशान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन