कटोरिया में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को भावभीनी विदाई, डॉ रवींद्र कुमार ने संभाली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Farewell Program : कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश को विदाई दी गई, जिन्होंने तीन साल के कार्यकाल को यादगार बताया. वहीं, डॉ. रवींद्र कुमार ने नई जिम्मेदारी संभाली. इस अवसर पर विभागीय कर्मियों ने दोनों अधिकारियों का सम्मान किया.

विज्ञापन

Farewell Program : कटोरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल परिसर में बुधवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में स्थानांतरित प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं नवपदस्थापित प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समारोह में विभागीय कर्मियों, पशु टीकाकर्मियों और पशु सखियों ने दोनों अधिकारियों का सम्मान किया.

विज्ञापन

जीवनभर याद रहेगा कटोरिया का सहयोग

अपने विदाई संबोधन में डॉ. आनंद प्रकाश ने कहा कि कटोरिया में तीन वर्षों का कार्यकाल उनके लिए बेहद यादगार रहा. यहां के कर्मियों, पशुपालकों और ग्रामीणों से उन्हें हमेशा सहयोग, सम्मान और आत्मीयता मिली. उन्होंने कहा कि कटोरिया की यादें और यहां के लोगों का स्नेह उनके साथ हमेशा रहेगा.

भागलपुर से कटोरिया पहुंचे डॉ. रवींद्र कुमार

जानकारी के अनुसार डॉ. रवींद्र कुमार इससे पहले भागलपुर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वहीं कटोरिया में तीन वर्षों तक सेवा देने के बाद डॉ. आनंद प्रकाश का स्थानांतरण गया जिला कर दिया गया है. समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे विभागीय कर्मी

समारोह में टीकाकर्मी वीरेंद्र कुमार, राकेश सिंह, उदय कुमार शर्मा, रामचंद्र यादव, तुलसी यादव, परमानंद ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह तथा पशु सखी जैतून खातून, सुनैना देवी, रूपा कुमारी, खुशबू कुमारी, कविता देवी सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन