आक्रोश: नियोजित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, विद्यालयों में जड़ा ताला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2015 8:27 AM
बांका: नियोजित शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी मुख्य सड़कों पर नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षकों ने समाहरणालय का घेराव किया. बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने नीतीश कुमार होश में आओ, वेतनमान देना होगा आदि नारे लगाते हुए हुए शहर में […]
जिला प्राथमिक संघ के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति समान कार्य के लिए समान वेतन व सभी प्रकार की समान सेवा शर्त को लागू कराने के लिए ज्ञापन डीएम साकेत कुमार को दिया गया है. प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों के कल्पित स्वर सरकार के कान पर चोट तो कर रही है पर इसे अनसुना कर वह नित्य नया राग अलाप रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










