चढ़ावा नहीं देने पर संवेदक को करना पड़ता है काम बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2015 11:04 PM
प्रतिनिधि, बेलहरथाना क्षेत्र में बनने वाली कोई ऐसी सड़क नहीं है, जिसमें बिना नक्सलियों को चढ़ावा चढ़ाये कार्य शुरू किया जा सके. यह बात बेलहर क्षेत्र में काम करने वाले संवेदक अच्छी तरह जानते हैं और अपना काम पूरा करने के लिए मजबूरन शिकायत किये बिना चढ़ावा देते है. अगर समय पर चढ़ावा नहीं दिया, […]
प्रतिनिधि, बेलहरथाना क्षेत्र में बनने वाली कोई ऐसी सड़क नहीं है, जिसमें बिना नक्सलियों को चढ़ावा चढ़ाये कार्य शुरू किया जा सके. यह बात बेलहर क्षेत्र में काम करने वाले संवेदक अच्छी तरह जानते हैं और अपना काम पूरा करने के लिए मजबूरन शिकायत किये बिना चढ़ावा देते है. अगर समय पर चढ़ावा नहीं दिया, तो काम बंद करने का फतवा जारी कर दिया जाता है. 17 जून, 2014 को जिलेविया मोड़ धर्मशाला में रोड संवेदक, मुंशी एवं ड्राइवर पर हुए जानलेवा नक्सली हमले जैसी घटनाएं इसकी पुष्टि करती हैं. चार दिन पूर्व बारागांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हो रहे काम को लेकर लेवी के लिए नक्सलियों द्वारा दबाव बनाया गया. इसके बाद लेवर, मुंशी कार्य छोड़ कर भाग गये. संवेदक ने भी जेसीबी, ट्रैक्टर, रोलर आदि मशीनों को कार्यस्थल से हटवा लिया. हालांकि नक्सली द्वारा संवेदक से लेबी मांगने की शिकायत कभी भी संवेदक द्वारा प्रशासन से नहीं की जाती है, लेकिन जब-जब संवेदक पर नक्सलियों द्वारा लेवी का दबाव होता है, तो पुलिस एवं खुफिया सूत्रों द्वारा इसकी गुप्त रूप से जांच की जाती है. हालांकि लेवी देने का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आ पाता है. सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र में दो गुटों द्वारा लेवी ली जाती है. एक नक्सली एरिया कमांडर मंटु खैरा एवं दूसरा बेलहर-झाझा सीमा क्षेत्र के नक्सली सह कुख्यात अपराधी काली यादव द्वारा. पुलिस इन दोनों के विरुद्ध सबूत जुटाने में लगी हुई है. दो माह पूर्व तत्कालीन ऑपरेशन एसपी अरुण कुमार ने लेबी देने वालों की सूची भी तैयार की थी. पर, इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










