किसानों जल्द मिले मुआवजा : भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2015 11:04 PM
बांका. तीन दिन पूर्व हुई ओला वृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने भाजपा की पांच सदस्यीय टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया. टीम ने सरकार से अविलंब किसानों की क्षतिपूर्ति हेतु सहायता देने की मांग की है. टीम ने प्रशासन पर इस ओर अनदेखी करने का आरोप लगाया. सरकार पर भी […]
बांका. तीन दिन पूर्व हुई ओला वृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने भाजपा की पांच सदस्यीय टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया. टीम ने सरकार से अविलंब किसानों की क्षतिपूर्ति हेतु सहायता देने की मांग की है. टीम ने प्रशासन पर इस ओर अनदेखी करने का आरोप लगाया. सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय किसानों के हित की कोई बात नहीं हो रही है. टीम के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश क्रीड़ा मंच महामंत्री मनोज यादव, जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी, रणधीर पांडेय, महेश राय ने आकागोडा, गोलाहू, भिंडी, हरिपुर, करनावे, चिलमिल, मोलाबांध का दौरा किया. इन्होंने किसान सलाहकार पर सही तरीके से निरीक्षण न करने का आरोप लगाया. जिला प्रशासन को आगाह किया कि शीघ्र किसानों के हित की रक्षा की जाये. अन्यथा 17 अप्रैल के बाद लोकतांत्रिक तरीके से उचित आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










