नियोजित शिक्षकों की तालाबंदी पर प्रशासन की नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2015 10:04 PM
स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों की काटी हाजिरीप्रतिनिधि, बांका नियोजित शिक्षकों द्वारा जिले भर के विद्यालयों में जारी तालाबंदी को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए विद्यालय की जांच प्रारंभ कर दी है. सभी बीइओ क्षेत्र के विद्यालय का निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षकों पर समुचित कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. हालांकि अधिकांश शिक्षक […]
स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों की काटी हाजिरीप्रतिनिधि, बांका नियोजित शिक्षकों द्वारा जिले भर के विद्यालयों में जारी तालाबंदी को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए विद्यालय की जांच प्रारंभ कर दी है. सभी बीइओ क्षेत्र के विद्यालय का निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षकों पर समुचित कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. हालांकि अधिकांश शिक्षक वेतनमान की मांग को लेकर जारी संघर्ष में जुड़े हुए हैं. जबकि छिटपुट शिक्षक विद्यालय के करीब गतिविधि चक्कर काटते है. शिक्षकों के प्रदर्शन से अधिकांश स्कूलों में पठन -पाठन बाधित है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि शिक्षकों के संघर्ष व विभागीय राजनीति की खबर राज्य सरकार को प्रेषित की जा रही है. राज्य सरकार द्वारा प्रेषित अनुदेशों का पालन किया जा रहा है. शिक्षक संघ के प्रदर्शन से विभागीय कार्य भी बाधित हो रहा है. निरीक्षण के दौरान शहर के आसपास के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले. कुछ शिक्षक विद्यालय में हाजिरी बनाने के बाद भी स्कूल से गायब मिले हैं. इस दिशा में विभागीय कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










