वेतनमान के लिए जारी रहेगा संघर्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2015 10:04 PM
फोटो 11 बांका 20 : अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल नियोजित शिक्षक नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना, मांगें दोहरायीप्रतिनिधि, बाराहाट आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को भी नियोजित शिक्षकों ने आक्रामक रवैया जारी रखा. शिक्षकों ने बाराहाट बीआरसी कार्यालय के समक्ष टेंट लगा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को लोकसभा […]
फोटो 11 बांका 20 : अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल नियोजित शिक्षक नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना, मांगें दोहरायीप्रतिनिधि, बाराहाट आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को भी नियोजित शिक्षकों ने आक्रामक रवैया जारी रखा. शिक्षकों ने बाराहाट बीआरसी कार्यालय के समक्ष टेंट लगा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को लोकसभा का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षकों ने अपनी ताकत का एहसास पहले ही करा दिया है. इसलिए शिक्षकों की मांगों को मानने के अलावा सरकार के पास कोई विकल्प नहीं है. शिक्षकों ने अपनी मांगों को वाजिब करार देते हुए कहा की एक ही काम के लिए किसी को 30 हजार मिले और किसी को नौ हजार यह उचित नहीं है. उन्होंने नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की मांग दोहराते हुए कहा आज प्रखंड में मात्र 149 नियमित शिक्षक हैं और 450 नियोजित शिक्षक. विभाग को एहसास हो गया है कि आंदोलन के समय कैसे 25 हजार बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. आंदोलन कारी शिक्षकों ने बभनगामा मध्य विद्यालय में शिक्षण कार्य भी बंद कराया.मौके पर नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव राकेश कुमार, प्रभाकर, रोहित कुमार, अनिता, अनिल कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










