आधार नंबर दर्ज करा कर बीएलओ करेंगे मतदाता की पहचान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2015 9:04 PM
फोटो 11 बांका 9: बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य, 10 बैठक में उपस्थित बीएलओ आज सभी मतदाता केंद्र पर बीएलओ करेंगे कार्य चेक लिस्ट से मतदाता की पहचान करेंगे बीएलओ मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी का भी करा सकते है सुधार प्रतिनिधि, बांका मतदाता सूची में दुबारा नाम दर्ज कराने व एक नाम से […]
फोटो 11 बांका 9: बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य, 10 बैठक में उपस्थित बीएलओ आज सभी मतदाता केंद्र पर बीएलओ करेंगे कार्य चेक लिस्ट से मतदाता की पहचान करेंगे बीएलओ मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी का भी करा सकते है सुधार प्रतिनिधि, बांका मतदाता सूची में दुबारा नाम दर्ज कराने व एक नाम से कई मतदाता पहचान पत्र बनाने पर लगाम लगाने के लिए निर्वाचन विभाग से चेक लिस्ट सिस्टम जारी किया गया है. अब मतदाता को आधार कार्ड का नंबर देना अनिवार्य हो गया है. शनिवार को इस कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लोहिया भवन में सभी बीएलओ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ शिव कुमार पंडित ने की. उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ को चेक लिस्ट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को अपने-अपने मतदाता केंद्र पर उपस्थित होकर मतदाताओं का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, मेल आइडी को मतदाता सूची में भरने का काम करें. वहीं बीडीओ विजय कुमार ने सभी बीएलओ को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि चेक लिस्ट में जिस मतदाता का नाम व फोटो गलत है. इसकी सुधार बीएलओ करेंगे. इसके लिए सभी बीएलओ को फॉर्म के साथ चेक लिस्ट उपलब्ध करा दिया गया, जो केंद्र पर आज बने रहेंगे. इस मौके पर अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










