विधवा को किरोसिन झिड़क जलाने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 11:04 PM

विज्ञापन

धोरैया : थाना क्षेत्र के पैर पंचायत के उचडीहा गांव में एक विधवा को ससुराल वालों द्वारा किरोसिन झिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. झुलसी अवस्था में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. इस बाबत धोरैया अस्पताल में भरती विधवा […]

विज्ञापन

धोरैया : थाना क्षेत्र के पैर पंचायत के उचडीहा गांव में एक विधवा को ससुराल वालों द्वारा किरोसिन झिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. झुलसी अवस्था में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. इस बाबत धोरैया अस्पताल में भरती विधवा पिंकी देवी (28 वर्ष) पति स्व सुबोध पूर्वे के फर्द बयान पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्राथमिकी में सास उमा देवी, देवर अजय पूर्वे, राजीव पूर्वे, गोतनी सुलेखा देवी, प्रकाश पूर्वे व रीबन पूर्वे को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. फर्द बयान में बताया गया है कि उसके पति की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो गयी. पति के मृत्यु के बाद जमीन जायदात का हिस्सा सास, ससुर व देेवर द्वारा नहीं दिया जा रहा है.

कई बार गांव में पंचायती के बाद भी मामला नहीं सूलझा. आवेदन में पीडि़ता ने कहा है कि दस अप्रैल की अहले सुबह करीब तीन बजे वह अपने कमरा में जमीन पर सोयी थी. तभी उसकी सास हाथ में किरासन तेल का डब्बा लेकर आयी व शरीर पर फेंक दिया. सभी आरोपीगण आये व गाली-गलौज करते हुए देवर अजय पूर्वे ने माचिस से आग लगा दी. प्रभारी थानाध्यक्ष उमाप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन