चलाया गया जागरूकता अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 9:04 PM
फोटो 10 बांका 11 : जागरूकता अभियान में शामिल जलछाजन समिति के लोग जयपुर . ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम कोल्हासार में शुक्रवार को जलछाजन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य कार्य मिट्टी और जल की महत्ता को जन – जन तक पहुंचाना पूरे कोल्हासार गांव में स्कूली बच्चे की सहयोग […]
फोटो 10 बांका 11 : जागरूकता अभियान में शामिल जलछाजन समिति के लोग जयपुर . ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम कोल्हासार में शुक्रवार को जलछाजन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य कार्य मिट्टी और जल की महत्ता को जन – जन तक पहुंचाना पूरे कोल्हासार गांव में स्कूली बच्चे की सहयोग से पदाधिकारियों ने नारा लगाते हुए गांव में भ्रमण किया. नारे में खेत की मिट्टी खेत में, खेत का पानी खेत में, मिट्टी जल अनमोल खजाना हर कीमत पर है इसे बचाना नारों से लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके पर भूमि संरक्षण सहायक पदाधिकारी चंदेश्वर पासवान, सुभाष चंद्र सिन्हा, रंजीत कर्ण, मुकेश कुमार, मुखिया दीवान किस्कू, शिव नारायण यादव, युगल किशोर यादव, पप्पू यादव सहित अन्य उपस्थित थे. राजस्व शिविर का आयोजन फोटो 10 बांका 12 : राजस्व शिविर में उपस्थित अधिकारी जयपुर . ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शुक्रवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में भूमिहीन लोगों को घर बनाने के लिए 5 डिसमिल भूमि दिया जायेगा. जिसे लेकर आवेदन लिया गया. दाखिल खारिज भूमि सुधार, जमाबंधी में गड़बड़ी व अन्य समस्याओं का आवेदन दिया गया. सीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक माह में दो शुक्रवार को राजस्व शिविर लगाया जायेगा. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र पोद्दार, शंभु टुडू, लिपिक केदार यादव, सहयोगी राम नरेश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










