एमडीएम में सड़ा आलू मिला, आक्रोशित हुए ग्रामीण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 8:49 AM

विज्ञापन

धोरैया: प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल बुरा है. शिक्षण प्रणाली ध्वस्त रहने का खामियाजा नौनिहालों पर पड़ रहा है. एक ओर जहां जिले के शिक्षा अधिकारियों की नासमझी का फायदा धोरैया के शिक्षा माफिया बखूबी उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बीइओ व संबंधित सीआरसीसी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण समय-समय पर नहीं किये जाने […]

विज्ञापन
धोरैया: प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल बुरा है. शिक्षण प्रणाली ध्वस्त रहने का खामियाजा नौनिहालों पर पड़ रहा है. एक ओर जहां जिले के शिक्षा अधिकारियों की नासमझी का फायदा धोरैया के शिक्षा माफिया बखूबी उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बीइओ व संबंधित सीआरसीसी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण समय-समय पर नहीं किये जाने से पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है.

गत सप्ताह दिनों से प्रखंड के गचिया-बसबिट्टा पंचायत के प्रोन्नत कन्या मध्य विद्यालय मथुरापुर के स्कूली बच्चों के बीच सड़ा आलू से बनी सब्जी परोसने को लेकर छात्रों सहित अभिभावकों ने विद्यालय में हंगामा किया. सड़ा आलू परोसने की सूचना बच्चों द्वारा अपने अभिभावकों को देने के बाद गुरुवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा विद्यालय पहुंच जम कर हंगामा मचाया. ग्रामीणों ने घटिया एमडीएम परोसने को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई. ग्रामीणों के तेवर देख प्रभारी प्रधानाध्यापिका विद्यालय छोड़कर फरार हो गयी. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दूरभाष पर बीडीओ व जिला एमडीएम आरपी को दी गयी. इस पर जिला एमडीएम आरपी उदयकांत झा व प्रखंड एमडीएम आरपी संतोष कुमार ठाकुर ने सीआरसीसी प्रमोद कुमार के संग विद्यालय पहुंच मामले की तहकीकात की.

कहते हैं स्कूली बच्चों के अभिभावक : ग्रामीण अभिभावक भवेश कुमार, सरोज कुमार, तारकेश्वर पासवान, देवनारायण कापरी आदि ने बताया कि उनके बच्चों द्वारा कई दिनों से स्कूल में घटिया एमडीएम परोसने की सूचना मिल रही थी. स्कूल पहुंचने पर भी सड़ा आलू कटा हुआ देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

ग्रामीणों सहित छात्रों ने बताया कि कभी मीनू के अनुसार भोजन नहीं बनता है. हरी सब्जी भी नहीं मिलती. नवम वर्ग के छात्रों ने बताया कि अबतक उन्हें छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है. विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में भी ग्रामीणों ने भारी पैमाने पर अनियमितता बरते जाने की बात बतायी. रसोइया संतलाल पासवान ने बताया कि उन्हें घटिया सामग्री का ही भोजन बनाने के लिये प्रभारी द्वारा दबाव दिया जाता है.

कहते हैं जिला एमडीएम प्रभारी : जिला एमडीएम प्रभारी उदयकांत झा ने कहा कि बच्चों के निवाले के साथ खिलवाड़ करना गंभीर अपराध है. वे इसकी जांच रिपोर्ट अग्रेतर कार्रवाई के लिये जिला को प्रतिवेदित करेंगे.
कहते हैं बीडीओ
बीडीओ सोनिया ढनढननियां ने कहा कि बीपीआरओ को भी विद्यालय भेज कर जांच करवाया गया है. इस मामले में दोषी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन