पीड़ित ने मुआवजे के लिए दिया आवदेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 8:49 AM
बांका. गत दो दिन पूर्व में हुई आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से क्षति फसल के मुआवजे के लिए किसानों कृषि व प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया है. मुआवजे की राशि की मांग को लेकर पीड़ित किसानों की भीड़ प्रखंड व कृषि कार्यालय में लगी रही. जिसमें ओलेवृष्टि से हुई नुकसान फसल की तसवीर […]
इसके लिए सुबह से ही किसान अपने खेत में नुकसान हुए फसल का फोटो खींचा कर जमीन का रसीद, पहचान पत्र के साथ आवेदन जमा किये. इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि बांका प्रखंड क्षेत्र के करमा, रैनिया जोगडीहा, तेलिया व क ङिाया पंचायत के पीड़ित किसानों ने मुआवजा राशि के लिए आवेदन दिया है.
जिसमें गेहूं 1351, मक्का 24, चना 23, सरसों 34 व अन्य फसल के लिए 47 किसानों ने अपना नुकसान हुई फसल का फोटो युक्त आवेदन देकर मुआवजे देने की मांग की है. वहीं कई किसान के पास फोटो उपलब्ध नहीं होने के कारण वो अपना आवेदन जमा नहीं कर पाये है. उन्होंने बताया कि जो किसान आवेदन को नहीं जमा किये है वो अपने नुकसान हुई फसल को तसवीर के साथ संबंधित किसान सलाहकार के पास भी जमा कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










